- by Shakti Shanker
- 2026-10-23 12:30:06
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
उत्तर प्रदेश राज्य बारी संघ, गोरखपुर इकाई द्वारा आयोजित वीर शिरोमणि रूपन बारी जयंती समारोह के अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को “वीर शिरोमणि रूपन बारी पत्रकार मित्र सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को गोरखपुर में होगा।
इस आयोजन में गोरखपुर से मीडिया सहयोगी के रूप में एसआई न्यूज, भारतीय न्यूज एजेंसी, प्राची न्यूज, ज्योति टीवी न्यूज, भारत सच की आवाज न्यूज, फैक्ट प्लस न्यूज, पूर्वांचल 24X7 न्यूज, गोरखपुर 24 न्यूज टाइम्स, लाइव भारत न्यूज, सच के साथ 24X7 न्यूज एवं न्याय संगत खबर शामिल हैं।
इन मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को समारोह में सम्मानित कर पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान एवं सहयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
यह आयोजन वीर शिरोमणि रूपन बारी जी की जयंती के माध्यम से उनके गौरवशाली व्यक्तित्व को स्मरण करने के साथ-साथ पत्रकारिता जगत और समाज के बीच सकारात्मक संबंधों को मजबूत करने का अवसर बनेगा।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)