- by Ashwani Kumar Rawat
- 2026-10-19 14:00:02
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
माउंट लिट्रा जी स्कूल, कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित द हॉक कप अंडर-14 के दूसरे मुकाबले में कर्नल कुशल थापा क्रिकेट क्लब ने राजेश क्रिकेट क्लब को 127 रनों से करारी शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नल कुशल थापा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। अमन कसौधन ने 68 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 72 रन, जबकि कृष्णा कुमार ने 74 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली। अभय गुप्ता ने नाबाद 30 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजेश क्रिकेट क्लब की टीम 39.3 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान अभी जायसवाल ने 18, अनुज यादव ने 16, नारायण शर्मा ने नाबाद 16 और अमन कुमार पटेल ने 11 रन बनाए।
कर्नल कुशल थापा क्रिकेट क्लब की ओर से तस्ता चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए, जबकि आदित्य गुप्ता, आयुष जायसवाल और रनवीर यादव ने दो-दो विकेट झटके। राजेश क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान अभी जायसवाल ने दो विकेट तथा नारायण शर्मा और अमन कुमार पटेल ने एक-एक विकेट लिया।
शानदार बल्लेबाजी के लिए अमन कसौधन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)