- by Amit Kumar Verma
- 2026-10-30 10:08:22
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और सक्रियता से चार वर्षीय लापता बच्ची को महज दो घंटे के अंदर सकुशल खोज लिया गया। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को चार वर्षीय इकरा हुसैन पुत्री अमन हुसैन, निवासी उत्तर पट्टी, थाना मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर, वर्तमान पता जंगल मातादीन, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर, करीब शाम 4 बजे घर से कहीं चली गई थी। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस सक्रिय हो गई और खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए महज दो घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
1. अंजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी, शाहपुर।
2. उपनिरीक्षक अंकित पटेल।
3. कांस्टेबल राजू बिंद।
4. महिला कांस्टेबल ममता वर्मा।
शाहपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस की सक्रियता से एक परिवार की चिंता दूर हुई और बच्ची सकुशल अपने परिजनों के पास पहुंच गई।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)