स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गृहमंत्री अमित शाह से मिले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


नई दिल्ली। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान निषाद समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पार्टी पदाधिकारियों से संबंधित विषयों तथा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज की विभिन्न मांगों से संबंधित पत्र गृहमंत्री को सौंपा। उन्होंने कहा कि अमित शाह उनके अभिभावक हैं और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव महत्वपूर्ण रहा है।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने, चुनावी रणनीति तथा राजनीतिक समीकरणों पर भी चर्चा हुई। डॉ. संजय निषाद ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब दो नेता मिलते हैं तो राजनीतिक विषयों पर चर्चा होना स्वाभाविक है।

इस अवसर पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद प्रवीण निषाद तथा विधायक सरवन निषाद भी उपस्थित रहे।

स्रोत: निषाद पार्टी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post