स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

भाजपा की मजबूती में ही भारत देश का हित - क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


भाजपा की मजबूती में ही भारत देश का हित - क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय  

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार कर रही भाजपा सरकार- सहजानंद राय 

 

 भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गोरखपुर महानगर के भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक बूथ पर सदस्यता का विशेष अभियान चलाया गया। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए बड़ी संख्या में लोगों भाजपा की सदस्यता दिलाई।

गोरखपुर सदर विधानसभा के बूथ संख्या 302 अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और भावभीनी श्रद्धांजलि देने के उपरांत सदस्यता दिलाई।

 क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों का उत्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राज्य सरकार कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का संकल्प भी यही था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गरीबों के उत्थान के साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संकल्प भी पूरा हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विकास का मॉडल देश में नजीर बना हुआ। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यही से प्रतिनिधित्व करते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में संगठन की सदस्यता हो रही है, पार्टी कार्यकर्ताओं के महा अभियान है। जन जन को सदस्य बनाने से भाजपा मजबूत होगी। भाजपा की मजबूती में ही भारत देश का हित है। इस कार्यक्रम को पूर्व सांसद व सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय संयोजक जय प्रकाश निषाद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, राणा राहुल सिंह ने भाजपा की सदस्यता के महत्व की बताया। अवसर पर चिरंजीव चौरसिया, सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, डॉ नवीन पाण्डेय बच्चा, ईश्वर जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अष्टभुजा श्रीवास्तव, शिवेंद्र गौड़ और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। 

 

इस मौके पर बूथ अध्यक्ष श्याम पाल , श्याम मदन , संतोष , शिवकुमार को क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सम्मानित भी किया ।

 

इसी क्रम में ग्रामीण विधानसभा के गीता नगर मंडल के मिर्जापुर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 146 पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। 

महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अपने संबोधन देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देश की अखंडता एकता के लिएअपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम अपने जीवन में लाएं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं किया। कभी सत्ता भी सामने आ जाए तो सत्ता को मत चुनना देश हित को चुनना ऐसी विचारधारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कि थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया था।

 

 इसी तरह 

 हुमायूंपुर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशू सिंह आंशू, अशोकनगर में डॉ सत्येंद्र सिन्हा, आर्य नगर में पुष्प दंत जैन, कल्याणपुर मे देवेश श्रीवास्तव, कृष्णा नगर में इंद्रमणि उपाध्याय, जटेपुर उत्तरी में ओम प्रकाश शर्मा, रुस्तमपुर में अच्युतानंद शाही, झरना टोला में महानगर उपाध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता,, रंजूूला रावत, अनुपमा पाण्डेय, दीवान बाजार शशिकांत सिंह, राजेंद्र नगर बृजेश मणि मिश्रा, गोरखनाथ वीरेंद्र पांडे, तुर्कमानपुर पदमा गुप्ता, माया बाजार जितेंद्र चौधरी जीतू व रणविजय शाही, गौरव तिवारी, अवधेश अग्रहरि, मनोज अग्रहरि, दयानंद शर्मा, दयाकृष्ण गुप्ता, अशोक गुप्ता, शिवम पाण्डेय,आनादि प्रिय पाठक, रणविजय सिंह मुन्ना, दिनेश जायसवाल व मण्डल अध्यक्षगण व महानगर पदाधिकारी, आदि ने बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई और सदस्यता अभियान के तहत आमजन को सदस्यता ग्रहण कराई गई।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post