- by Mahtab Alam
- 2026-02-25 14:21:38
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
शंकरगढ़ थाना परिसर में आगामी होली एवं ईद के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने की।
उन्होंने कहा कि दोनों त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारी व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट मनीष सुसारी प्रयागराज
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)