- by Manish Kumar Susari
- 2026-03-16 12:51:04
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
प्रयागराज (मनीष सुसारी)। परेड ग्राउंड में आयोजित प्रादेशिक सरस मेले के दूसरे दिन रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक बदलाव की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था के चलते महिलाएं आज सुरक्षित माहौल में उद्यम कर तेजी से 'लखपति दीदी' बन रही हैं। 2047 के 'विकसित भारत' संकल्प में महिलाओं की भूमिका को उन्होंने सबसे अहम बताया।
कार्यक्रम की सांस्कृतिक संध्या में सांसद मनोज तिवारी, पद्मश्री कैलाश खेर और तृप्ति शाक्या ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस मौके पर सांसद प्रवीण पटेल, विनोद कुमार बिंद, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, तमाम विधायकगण और मिशन निदेशक (ग्रामीण आजीविका) दीपा रंजन सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)