स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

जर्जर पोल क़े अचानक गिरने से हो सकता है भयानक हादसा

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


शंकरगढ़, प्रयागराज। शंकरगढ़ क्षेत्र के राम भवन चौराहा नारीबारी रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के पास लगा विद्युत पोल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। यह पोल काफी समय से खराब हालत में खड़ा है और इसके ऊपर से 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि यह जर्जर विद्युत पोल अचानक गिर जाता है तो राम भवन चौराहा और नारीबारी रोड पर भारी क्षति हो सकती है। यह स्थान काफी व्यस्त रहता है, बता दें कि उक्त स्थान पर दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
क्षेत्रीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द जर्जर विद्युत पोल को बदलने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।स्थानीय लोगों क़े मुताबिक यदि तेज हवा चली तो जर्जर बिजली का पोल गिरने की सम्भावना है जिसके चलते कोई बड़ा हादसा हो सकता है  समय रहते विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो कोई बड़ी घटना घट सकती है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

 

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post