स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

कैंब्रिज विद्यालय के वार्षिक पत्रिका 'ऋयसा' का विमोचन श्री महंत 108 श्री बलबीर गिरि जी महाराज पीठाधीश्वर- बाघम्बरी गद्दी ने किया।

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


कैंब्रिज हाईस्कूल एण्ड काॅलेज की वार्षिक पत्रिका 'ऋयसा'  का श्री महंत 108 बलबीर गिरी जी महराज बाघम्बरी गद्दी प्रयागराज ने किया विमोचन  

श्री महंत 108 श्री बलबीर गिरि जी महाराज पीठाधीश्वर- बाघम्बरी गद्दी प्रयागराज (लेटे हुए हनुमान जी) ने  सोमवार को कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ऋय सा का विमोचन अपने कर कमलों से किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने प्राचीन श्री बाघम्बरेश्वर महादेव, माॅ बागेश्वरी देवी जी के दर्शन कर महंत जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मठ में उपस्थित गौशाला और अन्य पालतू जीवों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर महंत जी ने कहा कि मनुष्य जीवन में विद्या , गौ और कन्या दान महत्वपूर्ण दान है जिसमें विद्यादान सर्वश्रेष्ठ दान है। आगे महंत जी ने पूछा कि विद्यालय का नाम कैंब्रिज क्यों रखा गया और इस पत्रिका का नाम ॠयसा रखने के पीछे का क्या कारण है? जिस पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी जी ने बताया कि विद्यालय का नाम कैंब्रिज, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से प्रेरित होकर  रखा गया जबकि ॠयसा पत्रिका का शाब्दिक अर्थ है- ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद । बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने बाघम्बरी मठ के इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि बाबा बालकेसर गिरि जी ने इस मठ की स्थापना मुगल काल में (लगभग 16वीं-17वीं शताब्दी के दौरान) की थी । बालकिसन गिरि जी एक सिद्ध संत थे। कहा जाता है कि संत जी बाघ पर बैठकर तपस्या करते थे जिस कारण इस स्थान का नाम बाघम्बरी गद्दी  पड़ा। लगभग 500 साल पहले संत जी  का शरीर तपस्या करते हुए शांत हो गया जिनके वियोग में उस बाघ ने अपने प्राण त्याग दिए। आज भी एक बाघ का शांत शरीर उसी स्थिति में सुरक्षित है। विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी जी ने महंत जी को बताया कि कैंब्रिज विद्यालय के छात्र आज अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश में अपना परचम लहरा रहे हैं।
इस अवसर पर   श्री महंत 108 श्री बलबीर गिरि जी महाराज पीठाधीश्वर- बाघम्बरी गद्दी  , पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विभव नाथ भारती,  विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडेय, मनी शंकर दुबे,सौरभ प्रकाश,इमरान अहमद, धर्मराज कुशवाहा,पंकज मिश्रा,मनोज तिवारी,पंकज श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी ,अखिलेश पांडे,दीपक केशरवानी, नरेश श्रीवास्तव, बृजेश मिश्रा, रीतु सुसारी,रेखा सिंह, रीना गोस्वामी,मधु केसरवानी, वंदना शुक्ला, आभा मिश्रा, उषा सिंह, प्रीति सेन, निहारिका सेन, अंजु गुप्ता , सीमा सिंह, रूचि शुक्ला, पूनम द्विवेदी, कोमल त्रिपाठी, आदि  शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
 

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post