स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

मंदिर का दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर, 3 अप्रैल 2026। थाना गोरखनाथ पुलिस ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा उपनिरीक्षक हैदर अली खाँ ने थाना गोरखनाथ पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 0132/2026 धारा 305(d) बीएनएस से संबंधित आरोपी प्रगीत (20 वर्ष) पुत्र ब्रिज बहादुर, निवासी गढ़वा गांव, वार्ड नंबर 3, जिला डांग (नेपाल) को कौड़िहवा मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी 3 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:53 बजे की गई।

🔹 क्या था मामला

वादी उदय शर्मा, निवासी कृष्णानगर प्राइवेट कॉलोनी तथा श्री दाऊजी महाराज मंदिर के प्रबंधक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी धनराशि चोरी कर ली गई थी।

🔹 बरामदगी व कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹12,715 नकद बरामद किया है। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएसएस की भी बढ़ोतरी की गई है।

🔹 गिरफ्तारी टीम

  • प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह
  • उपनिरीक्षक हैदर अली खाँ
  • कांस्टेबल वरिन्द्र यादव
  • कांस्टेबल रितेश सरोज

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post