- by Rashid Amin Khan
- 2026-04-05 22:10:13
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर से है, जहां आज अपना हेल्थ केयर क्लिनिक की ओर से फतेहपुर अटेवा गांव में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में लगभग 150 मरीजों की मुफ्त जांच और इलाज किया गया। मरीजों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनका निःशुल्क उपचार किया गया।
आपको बता दें कि इस शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर और महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों का इलाज सुचारू रूप से किया गया। खासतौर पर महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि उन्हें आसानी से जांच, इलाज और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकें।
इस मौके पर डॉ. नूरी अहमदी ने बताया कि गांवों में बढ़ती बीमारियों और संभावित महामारी को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किया जा रहा है, जिससे हर व्यक्ति स्वस्थ रहे, स्वच्छता बनाए रखे और समय पर इलाज कराए।
उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर हर महीने प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित किए जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।
इस कार्यक्रम में डॉ. इश्तियाक अहमद, मोहम्मद शकेब, मोहम्मद अज़फर, मोहम्मद इश्तियाक (कंपू), डॉ. नदीम अशरफ (संस्थापक), डॉ. पाठक जी (जनरल फिजीशियन), नैय्यर, लियाकत अली, रुखसार (स्टाफ नर्स) सहित कई लोग उपस्थित रहे।
सभी के सहयोग से यह शिविर बेहद सफल और सराहनीय रहा।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)