स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति दो दिवसीय दौरे मे आज लखनऊ से चलकर सायं काल लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचे

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति  दो दिवसीय दौरे मे आज लखनऊ से चलकर सायं काल लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचे । अतिथि गृह पहुंचने से पहले मा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने गोराबाजार स्थित बड़ा महादेवा मे भगवान महादेव का दर्शन पूजन किया।
मा मंत्री आज लोक निर्माण विभाग में रात्रि प्रवास कर कल कुर्था मे पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन पूजन पश्चात रौजा स्थित राम लक्ष्मण जानकी मंदिर (कुम्हार वंशीय) पर प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष राजन प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारियों को पद गोपनीयता की श्पथ दिलाएंगे।
 आज अतिथि गृह पहुंचने पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, राजन प्रजापति, सुरेश बिंद, लालसा भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नन्दू कुशवाहा,सुनिल गुप्ता, मनोज कुशवाहा आदि ने पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post