स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

व्हाट्सएप हैक कर ठगी का प्रयास, लोगों से सतर्क रहने की अपील

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर, 12 अप्रैल 2026।

बेलघाट थाना क्षेत्र के तारखोप बसही निवासी पूर्व प्रधान अशोक कुमार के व्हाट्सएप नंबर को अज्ञात साइबर ठगों द्वारा हैक कर उनके परिचितों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को हैकर्स ने अशोक कुमार के व्हाट्सएप अकाउंट से उनके संपर्क में जुड़े लोगों और विभिन्न ग्रुप्स में मैसेज भेजकर ₹2000 की मांग की। मैसेज में लिखा गया कि “मैं कहीं फंसा हूं, तुरंत पैसों की जरूरत है, कृपया ऑनलाइन भेज दें”, जो कि पूरी तरह से फर्जी था।

इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते कई लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए पैसे भेजने से इनकार कर दिया, जिससे बड़ी ठगी होने से बचाव हो सका।

इस संबंध में एस आई न्यूज ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें और पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर पुष्टि करें। साथ ही, किसी भी अज्ञात लिंक या भुगतान अनुरोध से बचें।

विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर अपराधी अक्सर इसी तरह की भावनात्मक अपील कर लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं, इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post