स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स भवन में हुई बैठक, प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा 10 सूत्रीय ज्ञापन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग की सुविधाओं से कथित तौर पर वंचित करने की साजिश से नाराज सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों ने चरणबद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसके तहत आगामी 21 अप्रैल को गाजीपुर जिला मुख्यालय पर सीनियर सिटीजन और पेंशनर्स विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को अपनी 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।

इस प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने और आगे की रणनीति तय करने के लिए 'सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन' जनपद शाखा, गाजीपुर की एक अहम मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वित्त अधिनियम 2025 में संशोधन करके पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की सुविधाओं से वंचित करने की जो साजिश रची गई है, उससे पूरे देश के पेंशनरों में भारी क्षोभ है। इसके विरोध में अखिल भारतीय स्तर पर पेंशनर्स एसोसिएशनों द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है।

शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान जिलाध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण के तहत 'हस्ताक्षर याचिका अभियान' शुरू किया गया है। इसमें 21 अप्रैल तक एक हजार पेंशनरों के हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्राण-पण से जुट जाएं।

आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील बैठक का संचालन कर रहे कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने बताया कि 21 अप्रैल को केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गाजीपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर संगठनों से अपील की कि वे अपने आपसी मतभेद भुलाकर इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल हों और इसे पूर्ण रूप से सफल बनाएं।

वहीं, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से नवीनीकरण शुल्क, सदस्यता शुल्क एवं संघर्ष शुल्क अविलंब जमा करने का आग्रह किया।

ये रहे मौजूद इस बैठक में मुख्य रूप से बरमेश्वर उपाध्याय, डॉ. आर.पी. शर्मा, डी.एन. राय, जियुत शर्मा, बाल कृष्ण यादव, अक्षयवर राय, जगदीश गुप्ता, नरेंद्र सिंह, लल्लन सिंह, उग्रसेन सिंह, डॉ. पी.एन. सिंह, इंजीनियर प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा और सर्वेश सिंह समेत कई अन्य प्रमुख लोगों ने संबोधित किया और अपने विचार रखे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post