- by Mahtab Alam
- 2026-04-15 15:54:03
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
तृतीय जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 14 अप्रैल 2026 को नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिलदारनगर में सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 15 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें सभी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किए। गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों में आयान, शिवांश, आशीष खरवार, एमडी.अदनान, अनुषा यादव, कृति कौर, अंजलि, अमिटी, साक्षी, अंशिका, विशाखा, प्रज्ञा, रिद्धि और अर्पिता शामिल रहे।
पूरी प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
इस उपलब्धि के पीछे टीम के कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयार किया।
विद्यालय के निदेशक नदीम अधमी, निदेशिका मीना अधमी, प्रधानाचार्य इकराम उल हक, उप प्रधानाचार्य हनीफ सिद्दीकी ने सभी विजेता छात्रों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस कार्यक्रम में संचालन की भूमिका समन्वयक अंजलि श्रीवास्तव ने निभाया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)