स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

शंकरगढ़ छेत्र के भड़िवार गाँव की दर्दनाक घटना से गाँव मे छाया मातम

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


प्रयागराज 
शंकरगढ़ छेत्र के भड़िवार गाँव की दर्दनाक घटना से गाँव मे छाया मातम 
एक ही घर के पति पत्नी की घटित घटना से ग्रामीण स्तब्ध 

मृतक श्री पाल सिंह का शव गाँव पहुंचते ही परिवार जनों मे मचा कोहराम 

बता दें कि दिनांक 16अप्रैल 2026को स्व. नाती डॉक्टर की चाची 
 केशा सिंह उम्र 78वर्ष निवासी भड़िवार थाना शंकरगढ़ का  लम्बी बीमारी के चलते देर शाम लगभग 6:00बजे निधन हो गया था जिसके चलते परिवार जनों मे शोक व्याप्त था आज दिनांक 17अप्रैल 2026 को परिवार और गाँव वाले शव को लेकर दारागंज प्रयागराज घाट दाह संस्कार करने गये थे शोकाकुल परिवार जन दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी मृतिका केशा सिंह के पति श्री पाल सिंह उम्र लगभग 81वर्ष जो की पेशे से प्रतिष्ठित ठेकेदार के नाम से जाने जाते थे अपनी पत्नी का दारागंज घाट मे दाह संस्कार करने गये हुए थे दाह संस्कार की तैयारी परिवार जन कर ही रहे थे कि श्री पाल सिंह ने अपने पुत्र प्रवीण सिंह से प्यास लगने की बात कही जिस पर प्रवीण सिंह ने उन्हें दुकान से पानी का बोतल ला कर दिया पानी पीने के बाद परिवार जनों और रिश्तेदार दारों ने श्री पाल सिंह से कहा कि दादा धूप बहुत तेज है आप छाया मे जाकर बैठ जाए बाकी हम लोग दाह संस्कार की तैयारी कर रहे है इस बात पर मृतक श्री पाल सिंह छाए की ओर जाने लगे तभी अचानक से चार पहिया वाहन  गाड़ी नंबर UP72 CC0358 ब्रेजा ब्लैक  चालक ने अपनी गाडी को लापरवाही से पीछे देखे बिना बैक किया जिससे पीछे चलते हुए श्री पाल सिंह को जोरदार टक्कर मार दी और वे नीचे गिर गये गिरने के कारण पिछला पहिया   सीने मे चढ़ गया  प्रत्यक्ष दर्शी के मुताबिक फिर ड्राइवर ने गाडी आगे बढ़ा दी और आगे पीछे के चक्कर मे गाड़ी 4बार मृतक के ऊपर चढ़ गयी इससे पहले की परिवार जन  चालक को पकड़ पाते वह तेजी से गाडी लेकर फरार हो गया चालक जब गाडी लेकर तेजी से भाग रहा था तभी गाड़ी मे लगे पीछे की नंबर प्लेट से नंबर परिवार जनों ने पढ़ लिया गंभीर अवस्था मे परिवार जन श्री पाल को लेकर स्वरुप रानी अस्पताल पहुचे जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मृतक श्री पाल सिंह के दो पुत्र बड़े बेटे प्रवीण सिंह छोटे पुत्र वरुण सिंह है l परिवार जनों द्वारा घटना की एफ आई आर दारागंज थाने दर्ज कराई गयी है पुलिस ने विधिक क़ानूनी कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा कर  पोस्ट मार्टम हॉउस भेज दिया है साथ ही दरागंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए  चार पहिया वाहन की तलाश शुरू कर दी है l मीडिया को ये जानकारी मृतक के पुत्र प्रवीण सिंह, व निराला सिंह ने दी l

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post