स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

ग़ाज़ीपुर संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ (ए आर टी ओ) का द्विवर्षीय अधिवेशन सम्पन्न। राजेश सिंह जिलाध्यक्ष,..संजयसिंह. जिला मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


ग़ाज़ीपुर संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ (ए आर टी ओ) का द्विवर्षीय अधिवेशन सम्पन्न।
राजेश सिंह जिलाध्यक्ष,..संजयसिंह. जिला मंत्री निर्विरोध निर्वाचित
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक अम्बिका दूबे ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ।परिषद के जिलाध्यक्ष इं सुरेन्द्र प्रताप एवं जिला मंत्री  बैजनाथ तिवारी ने निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की
    गाजीपुर संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा गाजीपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव उक्त कार्यालय परिसर मे संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं यात्री कर अधिकारी लव कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें आमन्त्रित अतिथियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, जिला शाखा द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विरोध पूरी करने  हेतु राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इं सुरेन्द्र प्रताप एवं जिला मंत्री बैज नाथ तिवारी ने मुक्त कण्ठ से सराहना की, संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने अपने सदस्यों को आपसी मतभेद भुला कर संगठन में तन मन धन से सहयोग करने का अनुरोध किया, अधिवेशन के मुख्य अतिथि एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष (संरक्षक) अम्बिका दूबे ने संगठन द्वारा परिषद को अनवरत सहयोग करने एवं पदाधिकारियों के सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद प्रकट किया, अधिवेशन को परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष द्वय सुभाष सिंह, अरुण सिंह,  धर्मेंद्र यादव धीरू, बृजेश यादव,  ,मनोज यादव, महेंद्र सोनकर, संजय सिंह, नसीम अहमद, अरुण कुमार  आदि ने संबोधित किया, नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ मुख्य अतिथि अम्बिका दूबे ने दिलाई, नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश सिंह  जिला मंत्री संजय सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
     नव निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची निम्नवत है।
राजेश सिंह जिलाध्यक्ष 
संजय सिंह जिला मंत्री 
महेंद्र सोनकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष
मनीष वर्मा कोषाध्यक्ष 
 शिवांशु मीडिया प्रभारी
   राजेश सिंह जिलाध्यक्ष संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ जनपद शाखा गाजीपुर

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post