- by Rashid Amin Khan
- 2026-04-18 13:03:45
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
वाराणसी जोन की 31वीं अंतर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष ) (कबड्डी खो-खो जिमनास्टिक फेंसिंग) प्रतियोगिता वर्ष-2026 पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर की उपस्थिति में सकुशल सम्पन्न, जिसमें कबड्डी खेल में जनपद गाजीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
वाराणसी जोन की 31 वीं अंतर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष ) (कबड्डी खो-खो जिमनास्टिक फेंसिंग) प्रतियोगिता वर्ष-2026 जो दिनांक 15.04.2026 से 17.04.2026 तक जनपद गाजीपुर के प्रांगण में संपन्न कराई गई। जिसमें वाराणसी जोन के 09 जनपद के कुल 165 पुरुष /महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें खिलाड़ियों का अनुशासन उच्च कोटि का रहा।
इस प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न करने में गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम के निर्णायक मंडल दल का अभूतपूर्व योगदान रहा है । जिसमें पुरुष वर्ग कबड्डी में जनपद गाजीपुर विजेता व जनपद भदोही उपविजेता रही। महिला वर्ग कबड्डी में जनपद गाजीपुर विजेता व जनपद जौनपुर उपविजेता रही। पुरुष वर्ग खो-खो में जनपद चंदौली विजेता व जनपद गाजीपुर उपविजेता रही। महिला वर्ग खो-खो में जनपद जौनपुर विजेता रही व जनपद गाजीपुर उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में जिमनास्टिक में जनपद भदोही विजेता व गाजीपुर उपविजेता रही। पुरुष वर्ग फेसिंग में जनपद मिर्जापुर विजेता व सोनभद्र उपविजेता रही। पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद गाजीपुर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)