- by Manish Kumar Susari
- 2026-05-12 21:43:21
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
प्रयागराज | शंकरगढ़
शंकरगढ़ बाजार को ट्रैफिक जाम से जल्द मिल सकती है बड़ी राहत। क्षेत्र में प्रस्तावित L.H.S अंडरपास निर्माण को लेकर रेलवे विभाग ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार, शंकरगढ़ बाजार में लंबे समय से लगने वाले यातायात जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे की तीसरी लाइन पर अंडरपास निर्माण प्रस्तावित है। इसी क्रम में शाम करीब 3:30 बजे रेलवे विभाग के एस.एस.ई अधिकारी अजय जी ने भाजपा यमुनापार के पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती एवं निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी के साथ मौके का निरीक्षण किया।
निरीक्षण ज्योति गेस्ट हाउस के सामने वाली सड़क से रामसागर तालाब के आगे तक किया गया, जहां रेलवे की तीसरी लाइन सिलिका सैंड परिवहन के लिए हडही की ओर जाती है। इस दौरान क्षेत्र की यातायात समस्या के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए।
मौके पर भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल, अरविंद केसरवानी, मुन्ना मिश्रा, सोमनाथ वर्मा, कुशल कुमार जैन, उग्रसेन द्विवेदी, दीपक केसरवानी, सुनील पासी, सर्वेश पासी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : मनीष सुसारी, प्रयागराज
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)