स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

वरिष्ठ पत्रकार चित्रांशी यादव की माता का निधन, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


प्रयागराज। वरिष्ठ पत्रकार चित्रांशी यादव की माता श्रीमती सरला देवी (70 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार जगत एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय सरला देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं पत्रकार साथियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

प्रयागराज एनयूजे इकाई के जिलाध्यक्ष कुंदन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में पवन द्विवेदी, अखिलेश शुक्ला, मनीष द्विवेदी, मुलायम सिंह बिसेन, डॉ. सुधाकर पांडेय, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वी.के. यादव, मधुर दरबारी, सुशांत त्रिपाठी, मो. रिजवान, अशफी खान, मो. साहिद, मो. असद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : मनीष सुसारी, प्रयागराज

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post