- by Mahtab Alam
- 2026-05-24 10:00:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस एवं यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवरस्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म तथा बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान गंभीर यातायात नियम उल्लंघन पाए जाने पर 11 वाहनों को सीज किया गया, जबकि करीब 170 वाहनों का चालान कर शमन शुल्क वसूला गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वह स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)