स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

शंकरगढ़ क्षेत्र में पानी की विकराल समस्या पर अधिकारियों का एक्शन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


डीपीआरओ पहुंचे ग्रामीणों के बीच, SI न्यूज़ चैनल ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा


प्रयागराज जनपद के शंकरगढ़ क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। SI न्यूज़ चैनल द्वारा क्षेत्र की गंभीर जल समस्या को प्रमुखता से प्रसारित किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।


बताया जा रहा है कि शंकरगढ़ क्षेत्र के लखनपुर, हड़ही, भैसहाई, गढ़वा सहित कई गांवों में भीषण गर्मी के चलते पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा था, जिससे लोगों में भारी परेशानी देखी जा रही थी।


मामले की जानकारी मिलते ही जिला पंचायती राज अधिकारी (DPRO) ने त्वरित संज्ञान लेते हुए लखनपुर गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत कार्य के निर्देश दिए। अधिकारियों के निर्देश पर गांव में तत्काल पानी के टैंकर की व्यवस्था कराई गई।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम बारा, तहसीलदार बारा, खंड विकास अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

रिपोर्ट : मनीष सुसारी, प्रयागराज

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post