- by Manish Kumar Susari
- 2026-06-07 14:58:56
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार (06.06.2026) को बिरनो टोल प्लाजा पर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) के निर्देशन व एसपी डॉ0 ईरज राजा के पर्यवेक्षण में एएसपी नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ और यातायात पुलिस के नेतृत्व में गठित 8 टीमों ने यह कार्रवाई की।
अभियान के दौरान मुख्यतः ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और एचएसआरपी नंबर प्लेट की जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 185 वाहनों का चालान कर ₹4,37,000 का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई में शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए 3 चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई, जबकि प्रेशर हॉर्न पर 27 और नंबर प्लेट पर 11 चालान काटे गए। पुलिस के अनुसार, सड़क हादसों को रोकने के लिए आगे भी ऐसा अभियान जारी रहेगा।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)