- by Manish Kumar Susari
- 2026-06-07 14:58:56
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
शंकरगढ़ I पंखा टोला स्थित कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज शंकरगढ़ प्रयागराज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'राष्ट्रहित सेवा संस्थान' के बैनर तले 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' के तहत आंवले का पेड़ रोपित किया गया और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रकृति से प्रार्थना की गई। विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने कहा कि मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान इस बार उत्तर भारत में वर्षा सामान्य से कम होगी। भविष्य में इस तरह की विषम परिस्थितियों से बचने के लिए उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रबंधक संतोष त्रिपाठी, विनीत शुक्ला, सचिन त्रिपाठी, श्री श्याम, प्रेमचंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट मनीष सुसारी प्रयागराज
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)