- by Manish Kumar Susari
- 2026-06-25 20:14:38
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के सभी 34 मंडलों में योग प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षित योगाचार्यों के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
गाजीपुर सदर पश्चिमी मंडल का योग प्रशिक्षण शिविर महाराजगंज रेलवे क्रॉसिंग स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक राजेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक चले प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग प्रशिक्षक राजेंद्र यादव ने कहा कि स्वस्थ, निरोग एवं दीर्घायु जीवन के लिए किसी विशेष संसाधन या धन-संपत्ति की नहीं, बल्कि नियमितता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है। आज दुनिया के अधिकांश देश योग को स्वास्थ्य, संतुलन और बेहतर जीवनशैली के प्रभावी माध्यम के रूप में अपना रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री सुरेश बिंद, सोमारु चौहान, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, काशी चौहान, गोपाल राय, उदय प्रताप सिंह ‘मन्नू’, डॉ. मोहन जायसवाल, मुरली कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं करंडा मंडल में चोचकपुर पंचायत भवन पर आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)