स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

लखनऊ के बीचोंबीच गोमती का विनाश?

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


पिछले कई महीनों से मैं देख रहा हूं कि गोमतीनगर विस्तार के दूसरी ओर, गोमती नदी की तलहटी में भीषण खनन चालू है। आज खींचे गए तीन फोटो संलग्न हैं।

यह खनन, रात के समय ही प्रायः होता है। दर्जनों उत्खनन मशीनें लगी रहती हैं और दिन में बंद हो जाता है। इससे इनके खतरनाक इरादों का संकेत मिलता है। नदी से सटे हुए जंगल की सीध में बहने वाली गोमती, अब काफी दूर तक दूसरी तरफ खिसकाई जा चुकी है।  लगता है कि नदी के पेटे (Bed) में निर्माण कार्य बिल्डरों को देने की योजना है अथवा ठेकेदार ही चोरी-छिपे यह नदी की धारा में अवैध खनन कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा शंका इस कारण हो रही है क्योंकि लखनऊ विकास प्राधिकरण अथवा सिंचाई विभाग ने अभी तक इसपर कोई ध्यान नहीं दिया है। आश्चर्य है कि खनन सूंघने वाले खोजी पत्रकार भी अभी तक इसे देख नहीं पाये हैं।

देखिए अब कोई अधिकारी या पत्रकार इसे देखता है कि नहीं?

साभार: पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह, उत्तर प्रदेश।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post