स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

निपुण विद्यालय बनने पर प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह सम्मानित

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


चित्रकूट: कंपोजिट विद्यालय हरदीकला के निपुण विद्यालय घोषित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट बी.के. शर्मा द्वारा प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उन्हें बधाई दी गई।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण दत्त पांडे ने भी प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूनम जनार्दन सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमरजीत पाल, पूर्व प्रधान बृजलाल सहित विद्यालय के सहायक अध्यापक कमलेश सिंह, पुष्पराज सिंह, अंगद प्रसाद, सारिका सिंह, विकास सिंह, भूपेंद्र सिंह एवं हीरालाल ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय सेमरा की प्रधानाध्यापिका तबस्सुम, प्राथमिक शिक्षक संघ मऊ की महिला उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष वीरभान सिंह, मड़हा की प्रधानाध्यापिका सविता ओझा, कन्या बरगढ़ के सहायक अध्यापक अजय सिंह तथा लौढ़टा कला के प्रधानाध्यापक लवकुश प्रसाद सहित अन्य शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल रहा।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post