- by Sakshi Singh
- 2026-03-28 21:36:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
लखनऊ, 28 मार्च: मैरिको लिमिटेड के ब्रांड 'निहार शांति आँवला' ने लखनऊ के फ़न रिपब्लिक मॉल में महिलाओं के सशक्त निर्णयों को सलाम करते हुए ‘मज़बूत फ़ैसला’ कैंपेन का आयोजन किया है। 28 और 29 मार्च को चलने वाले इस इवेंट का मुख्य आकर्षण 'मज़बूत फ़ैसला वॉल' है।
इस दीवार पर शहर की महिलाएँ अपने करियर, परिवार और आत्मनिर्भरता से जुड़े वे साहसिक फ़ैसले लिखकर साझा कर रही हैं, जिन्होंने उनकी ज़िंदगी को एक नई दिशा दी। मज़बूत बालों की पहचान वाले इस ब्रांड ने इस पहल के ज़रिए महिलाओं की आंतरिक ताक़त और आत्मविश्वास को एक शानदार मंच दिया है।
कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन और जुड़ाव के लिए 'मज़बूत फ़ैसला व्हील' और 'फ़ोटो बूथ' जैसी मज़ेदार गतिविधियाँ भी शामिल हैं। पहले दिन शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद, यह प्रेरणादायक इवेंट 29 मार्च को भी मॉल में जारी रहेगा।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)