स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

एन.एस.के. इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों के खिल चेहरे

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


स्थानीय क्षेत्र के प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज एन.एस.के. इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को परीक्षा सत्र 2025- 26 के परीक्षा  परिणाम (रिपोर्ट कार्ड) का भव्य  वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं के साथ अभिभावक भी उपस्थित रहे। परिणाम घोषित होने के साथ ही विभिन्न कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी और प्रधानाचार्य प्रताप बहादुर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। बच्चों की सफलता देखकर अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। प्रबंधक संतोष त्रिपाठी द्वारा सफल छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें अगले सत्र में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक विजय शंकर मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, एल.एन. वर्मा, उत्तम सिंह बघेल, दीपक विश्वकर्मा, प्रदीप मिश्रा, संदीप सिंह ,कमलाकर सिंह, राजेश सिंह, पुष्पराज सिंह, शिवेंद्र सिंह, रोहित सिंह ,अनिल कुमार, सुमेश शुक्ला ,कामिनी सिंह, अनीता सिंह, अर्चना सिंह ,माया सिंह, सोनाली पांडे ,हीरा पांडे ,प्रतिमा सिंह आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post