स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

आर्यन यादव के नाबाद 132 रनों के शतकीय पारी से जीता हॉक स्पोर्ट्स

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


हॉक स्पोर्ट्स माउंट लिट्रा जी स्कूल कुसम्ही के ग्राउंड पर पॉवरप्ले स्पोर्ट्स एकेडमी और हॉक स्पोर्ट्स के बीच 30-30 ओवरों का मैच खेला गया। जिसमें पॉवरप्ले स्पोर्ट्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हॉक स्पोर्ट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 230 रनों विशाल स्कोर बनाए। जिसमें दूसरे विकेट के लिए कप्तान आर्यन यादव और चैतन्य रॉय के बीच 221 रनों की साझेदारी हुई। जिसमें आर्यन यादव ने 102 गेंदों पर 25 चौके की मदद से नाबाद 132 रनों का शतकीय पारी खेला और चैतन्य रॉय ने 28 रनों योगदान दिया। पावरप्ले स्पोर्ट्स एकेडमी कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनग मिश्रा को मात्र एक विकेट हासिल हुआ। दूसरे इनिंग में पॉवरप्ले स्पोर्ट्स एकेडमी कि पूरी टीम 23.2 ओवरों में मात्र 66 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें प्रखर पाठक ने 18 रन, उर्जित मिश्रा ने 9 रन, अनग मिश्रा ने 6 रनों का योगदान दिया। हॉक स्पोर्ट्स कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रत्यूष सिंह ने चार विकेट, अंश यादव ने तीन विकेट और तस्या चौधरी ने दो विकेट लिया। हॉक स्पोर्ट्स ने 164 रनों से पॉवरप्ले स्पोर्ट्स एकेडमी से मैच जीता। इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच का ट्रॉफी आर्यन यादव को शानदार शाकीय बल्लेबाजी के लिए दिया गया।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post