स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

न्याय हर द्वार तक” : गोरखपुर में अधिवक्ता परिषद का निशुल्क विधिक परामर्श शिविर, 30 लोगों को मिला लाभ

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर, 14 अप्रैल। 
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर अधिवक्ता परिषद काशी, गोरखपुर इकाई द्वारा झुग्गी बस्ती, रेलवे स्टेशन रोड, गोरखपुर में एक निशुल्क विधिक परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी विभिन्न कानूनी समस्याओं पर विशेषज्ञ अधिवक्ताओं से परामर्श प्राप्त किया। शिविर का लाभ लगभग 30 व्यक्तियों ने लिया। शिविर का नेतृत्व अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष डॉ. उदय वीर सिंह, एडवोकेट एवं मंत्री अजिता पांडेय ने किया।
शिविर के दौरान भूमि विस्थापन, पारिवारिक विवाद, तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित मामलों सहित अनेक महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को उनकी समस्याओं के अनुरूप उचित समाधान एवं विधिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. उदय वीर सिंह ने कहा—
“हमारा लक्ष्य केवल परामर्श देना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की वास्तविक पहुंच सुनिश्चित करना है। जागरूक नागरिक ही सशक्त समाज का आधार होता है।”
कार्यक्रम में ब्रजेश, अभयनंदन, मीरा पाल, अभिनव त्रिपाठी, अनुपम सहाय, दीप, संगीता, प्रियंका भारती, विशाल सहित अन्य सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post