- by Mohammad Saqib
- 2026-04-28 20:04:43
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
खलीलाबाद (संत कबीर नगर)। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव जनाब अशफ़ाक हुसैन मेकरानी के खलीलाबाद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए गगनभेदी नारों के साथ पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया।
यह अवसर पीडीए मिशन के तहत आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक का था, जिसमें अशफ़ाक हुसैन मेकरानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल आयोजन भारतीय सर्वधर्म एकता मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सईद बाबू द्वारा किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए श्री मेकरानी ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बूथ, सेक्टर और विधानसभा स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं अभेद्य बनाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकता, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए पार्टी हित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया, ताकि पीडीए मिशन को सफल बनाया जा सके।
अपने स्वागत से अभिभूत मेकरानी ने सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामभवन शर्मा, पसमांदा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इशहाक अंसारी, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह यादव एवं सहजनवा विधानसभा महासचिव मुहम्मद अली उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वामी चरण शाही, डॉ. इरफान खान, डॉ. अभय पाल सिंह एवं मुजीबुर्रहमान सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। युवाओं और समर्थकों की भारी भीड़ के बीच अमान बरकाती, अदनान बरकाती, सैफ रहबर, अयान बरकाती और मानू भाई सहित ‘रहबर टीम भीटी रावत’ एवं ‘बरकाती टीम’ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ अपने नेता का स्वागत किया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)