स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

जव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में भावुक विदाई समारोह, रोशन जहां बनीं ‘मिस फेयरवेल’

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर। जव्वाद अली शाह इमामबाड़ा गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में बुधवार को बी.ए. अंतिम वर्ष तथा एम.ए. (उर्दू एवं इतिहास) अंतिम वर्ष की छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शगुफ्ता अमान के स्वागत के साथ हुआ, जहां सहायक आचार्य डॉ. अलका सिंह ने उन्हें बुके भेंट कर अभिनंदन किया। इसके पश्चात कॉलेज दुआ और स्वागत गान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान छात्राओं ने एकल नृत्य, समूह नृत्य एवं अन्य आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन में उत्साह और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला।


🎭 प्रतियोगिताओं का रहा जलवा


कार्यक्रम में रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर और ‘मिस फेयरवेल’ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहीं। प्रतिभागी छात्राओं ने आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में रोशन जहां को ‘मिस फेयरवेल’ के खिताब से नवाजा गया।


🎓 प्राचार्या का प्रेरणादायक संबोधन
प्राचार्या डॉ. शगुफ्ता अमान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं डॉ. अलका सिंह ने छात्राओं को आत्मविश्वास बनाए रखने और जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।


विदाई के इस अवसर पर छात्राओं ने कॉलेज जीवन की यादें साझा कीं, जिससे माहौल भावुक हो उठा।


🤝 संचालन एवं सहयोग


कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अलका सिंह, डॉ. तरन्नुम, डॉ. रुशदा एवं अरीना बेग द्वारा किया गया। बी.ए. चौथे सेमेस्टर एवं एम.ए. दूसरे सेमेस्टर की छात्राओं के साथ-साथ कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद और नईम का विशेष योगदान रहा।


इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. शगुफ्ता अमान, डॉ. शहजादी बेगम, डॉ. रजनी तिवारी, डॉ. रेहाना बेगम हाशमी, डॉ. निकहत जबीं सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post