- by Amit Kumar Verma
- 2026-05-04 12:25:17
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर में आज सुबह में ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट के वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में सहारनपुर के देवबंद निवासी मेहदी और रहमान के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है।
दरअसल, गोला के वार्ड नंबर 17 स्थित देवांश स्वर्णकला केंद्र पर सोमवार को लूट की घटना हुई थी। दुकान मालिक राकेश वर्मा अपनी बड़ी बेटी की 29 अप्रैल को होने वाली सगाई का निमंत्रण देने बाहर गए थे। इस दौरान उनकी छोटी बेटी अमृता वर्मा दुकान संभाल रही थी।
दोपहर करीब 2:20 बजे दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और गहने दिखाने को कहा। इसी दौरान एक बदमाश ने मौका पाकर करीब 20 ग्राम के 4-5 जोड़ी कान के झाले झपट्टा मारकर उठा लिए और भागने लगा। अमृता ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी के पीछे दौड़ पड़ी, उसने एक बदमाश को पकड़कर गिरा भी दिया लेकिन वह छूटकर फरार हो गया। इस दौरान अमृता के हाथ में चोट भी आई। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि दूसरा साथी सराया सब्जी मंडी के पास बाइक लेकर खड़ा था, जिससे दोनों आरोपी फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)