- by Amit Kumar Verma
- 2026-05-04 19:09:10
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
प्रयागराज। यमुनापार क्षेत्र के 264 बारा विधानसभा अंतर्गत गौहनिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कर मिठाइयाँ खिलाईं और खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि देशभर में भाजपा के प्रति जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और भविष्य में यह और मजबूत होगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पाण्डेय, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतम पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, रविशंकर साहू, सुनील पासी, सर्वेश पासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)