स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

शंकरगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, काटा केक

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन शंकरगढ़ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

सपा शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजकरन सिंह और नगर अध्यक्ष संजय तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में पूर्व सचिव अरविंद मिश्रा उर्फ गुड्डा मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य रेनू गिहार, ब्लाक महासचिव अंशुमान सिंह, बसंत लाल केशरवानी मुलायम सिंह, पंचेश्वर त्रिपाठी, अनीश खान, अजय सिंह, शैलेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह सहित ब्लॉक उपाध्यक्ष अनमोल सिंह,  
उपाध्यक्ष जीतू सिंह, प्रदीप सिंह, अरविंद सिंह, शनि कुमार यादव आर्यन यादव, अरविंद सिंह, सुधीर यादव, आदित्य सिंह ,समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर 
कार्यकर्त्ताओ ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहिर की।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post