स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्व छात्र परिषद की बैठक, महापुरुषों की मूर्तियां लगाने का निर्णय

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), पक्कीबाग में पूर्व छात्र परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के विकास, पूर्व छात्रों को संगठित करने तथा विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष डॉ. सृजन श्रीवास्तव ने सत्रवार (बैच-वाइज) टोलियां बनाकर अधिक से अधिक पूर्व छात्रों को परिषद के आधिकारिक समूह से जोड़ने तथा उनका विद्या भारती के पोर्टल पर पंजीकरण कराने पर जोर दिया। परिषद के सहायक निखिल पाण्डेय ने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश-विदेश में रह रहे पूर्व छात्रों को जोड़ने की व्यापक रणनीति तैयार की गई है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व छात्रों के सहयोग से विद्यालय परिसर में शिशु मंदिर के जन्मदाता कृष्ण चंद्र गांधी, भाऊराव देवरस और नानाजी देशमुख की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इस कार्य के लिए उपस्थित सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

परिषद के प्रमुख एस. एन. कुशवाहा ने पूर्व छात्रों को संस्था की रीढ़ बताते हुए सभी का परिचय कराया और उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राम केवल शर्मा, संरक्षक लक्ष्मी नारायण मालवीय, महेश कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दिव्यांश पटेल, कोषाध्यक्ष आस्था सिंह, मंत्री एवं मीडिया प्रमुख साक्षी सिंह, सहमंत्री विकास कुमार पाठक, करुणेश प्रताप, अश्विनी मौर्य, तनिष्क अग्रवाल, विधु श्रीवास्तव, आराधना मौर्य, निखिल प्रसाद मौर्य, हरिओम गोयल, सौम्या पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post