- by Amit Kumar Verma
- 2026-07-16 17:19:53
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर। महिला सुरक्षा के दावों के बीच गोरखपुर के शाहपुर इलाके में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बीच सड़क पर कुछ दबंगों ने एक युवती को उसके बीमार पिता के सामने बेरहमी से पीटा, उसके बाल खींचे और गाड़ी तोड़ दी। हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे।
वीडियो वायरल होने और जनता के भारी आक्रोश के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने रविवार देर रात कड़ा एक्शन लिया:
एसएसपी ने तुरंत जितेन्द्र सिंह को शाहपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इस घटना ने यूपी पुलिस के 'मिशन शक्ति' अभियान और कानून-व्यवस्था के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#GorakhpurNews #UPPolice #MissionShakti #GorakhpurPolice #WomenSafety #CrimeInUP #YogiAdityanath #BreakingNews #LawAndOrder #UPNews #ViralVideo
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)