स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


शंकरगढ़/प्रयागराज। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नेवरिया गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक के साथ-साथ बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश का माहौल है।

मृतक की पहचान कमलेश मिश्रा (32 वर्ष), पुत्र पुरेभट्ठू, निवासी नेवरिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कमलेश अपने घर में पंखे का प्लग लगा रहे थे, तभी अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए। उनका आरोप है कि घरेलू विद्युत लाइन में 11 हजार वोल्ट का करंट आने से यह हादसा हुआ, जिससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण यह पहली घटना नहीं है। उनका आरोप है कि इससे पहले भी क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र साहू की करंट लगने से मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को गांव के जर्जर एवं खतरनाक बिजली तारों को बदलने की मांग की गई थी, लेकिन विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि विभाग की उदासीनता का खामियाजा ग्रामीणों को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ रहा है।

घटना के बाद ग्राम सभा नेवरिया के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा गांव की जर्जर विद्युत व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।

हालांकि, घरेलू लाइन में 11 हजार वोल्टेज आने के आरोप की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित विभाग की ओर से नहीं की गई है। मामले की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

रिपोर्ट : मनीष सुसारी, प्रयागराज

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post