स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

प्रयागराज नगर निगम की कार्यकारिणी चुनाव संपन्न, 6 उम्मीदवार विजयी

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


नगर निगम नियमावली के तहत प्रयागराज नगर निगम की कार्यकारिणी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से छह सदस्यों का चयन किया जाना था। सभी पार्षदों ने उत्साह, शालीनता और लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग लिया।

घोषित परिणामों के अनुसार आकाश सोनकर, किरण जायसवाल, दीपू सिंह पटेल, पंकज जायसवाल, आशीष द्विवेदी तथा समाजवादी पार्टी के कन्हाई लाल कार्यकारिणी समिति के सदस्य निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रयागराज के महापौर ने सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम की कार्यशैली पारदर्शी और विकासोन्मुख रही है, जिसका परिणाम है कि चुनाव पूरी गरिमा, सौहार्द और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुए।

महापौर ने भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष, पदाधिकारियों, संयोजकों एवं प्रभारियों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी प्रयागराज के समग्र विकास को नई गति देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि समिति शहर की मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के साथ-साथ प्रयागराज की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को सहेजने का कार्य करेगी।

उन्होंने नई कार्यकारिणी को समस्त प्रयागराजवासियों को समर्पित करते हुए "आदर्श प्रयागराज" के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post