स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

प्रयागराज कमिश्नरी में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मंडलीय किसान महापंचायत संपन्न

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी को सौंपा, किसानों की छह प्रमुख मांगें उठाईं

प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तत्वावधान में सोमवार को प्रयागराज कमिश्नरी में मंडल स्तरीय विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त कार्यालय एवं संगम सभागार (जिलाधिकारी कार्यालय) में आयोजित इस पंचायत में प्रयागराज मंडल के विभिन्न जनपदों से हजारों किसान शामिल हुए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं संगठित वातावरण में संपन्न हुआ।

महापंचायत के दौरान किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंपा गया।

ज्ञापन में किसानों ने क्षेत्र में सक्रिय भू-माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, सूखी नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने तथा नियमित सफाई की व्यवस्था, नए पशुबाड़ों के निर्माण और झोलाछाप पशु चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई, धारा-24 के अंतर्गत लंबित पैमाइश कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, डीएपी एवं यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाकर निर्धारित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र बनाए जाने के मामलों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व युवा किसान नेता अंकित सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष बबलू दूबे तथा प्रयागराज जिलाध्यक्ष शनि शुक्ला ने किया।

महापंचायत में कौशांबी के जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम, प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, जौनपुर के जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, युवा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ युवा मंडल उपाध्यक्ष दीपक तिवारी, विधिक सलाहकार राहुल जमींदार, मंडल सलाहकार डॉ. रामराज पटेल, मंडल महासचिव जगदीश नारायण तिवारी, मंडल सचिव राजेंद्र कुमार, जिला महासचिव अंकुश शुक्ला, महिला जिलाध्यक्ष रामा देवी कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष खुर्शीद आलम, मोहम्मद सलीम, युवा जिलाध्यक्ष कमलेश राव, गंगापार अध्यक्ष भारत लाल पटेल, जिला संगठन मंत्री राजू शुक्ला, जिला महामंत्री मुन्ना सिंह, युवा गंगापार अध्यक्ष विजय कुमार पटेल, जिला सचिव गोविंद बहादुर सिंह, युवा किसान नेता पप्पू पासी, मिर्जापुर के युवा मंडल अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, चंचल मिश्रा, ब्रह्मानंद शुक्ला, प्रदेश सचिव पुष्पराज सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं हजारों किसान मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा भू-माफियाओं के विरुद्ध पूर्व में की गई निष्पक्ष कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट : पवन पटेल, शिवराजपुर

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post