स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गाजीपुर में 24 जुलाई को होगा याद-ए-सकीना बिन्तुल हुसैन का 46वां वार्षिक कार्यक्रम

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। जनाबे सकीना बिन्तुल हुसैन की याद में आयोजित होने वाला 46वां "याद-ए-सकीना बिन्तुल हुसैन" कार्यक्रम 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को मोहम्मदपुर, पोस्ट कैथवलिया, जनपद गाजीपुर स्थित इमामबारगाह उम्मे लैला बीबी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ होकर रात्रि 8:30 बजे तक चलेगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावत-ए-कुरआन पाक से होगा। इसके बाद जनाब अशफाक हुसैन (हसीन) एवं उनके हमनवां द्वारा सोज़खानी प्रस्तुत की जाएगी। सोज़खानी के उपरांत कैफ गाजीपुरी एवं ताहिर आज़मी अपने कलाम पेश करेंगे।

मुख्य वक्ता के रूप में भारत के प्रसिद्ध ज़ाकिर हुज्जतुल इस्लाम मौलाना तहज़ीबुल हसन रिज़वी, इमाम-ए-जुमा रांची, खिताब करेंगे। वहीं समापन से पूर्व अलविदाई तकरीर मौलाना सैय्यद इब्ने हसन (शिब्ली, आज़मगढ़) द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन बुलबुले हिन्द आफताब-ए-निज़ामत नजीब इलाहाबादी अपने विशिष्ट अंदाज़ में करेंगे।

कार्यक्रम में अंजुमन रिज़विया (हसनपुर, सुल्तानपुर), अंजुमन ज़ैनबिया (दोसीपुरा, वाराणसी), अंजुमन जाफरिया कदीम (मुस्तफाबाद, जलालपुर), अंजुमन सज्जादिया (मुस्तफाबाद, गाजीपुर) तथा अंजुमन मोहम्मदिया (मोहम्मदपुर, गाजीपुर) द्वारा नौहा और मातम पेश किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अलम-ए-ज़ुल्फिकार एवं शबीहे ताबूत-ए-जनाबे सकीना की बरामदगी भी होगी। अलविदाई तकरीर के दौरान दफ्न का भावपूर्ण मंज़र प्रस्तुत किया जाएगा। इस वर्ष जुमे के दिन कार्यक्रम होने के कारण इसका समय पूर्व निर्धारित सुबह 10 बजे के स्थान पर दोपहर 1 बजे से रखा गया है।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी अकीदतमंदों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर जनाबे सकीना की याद में आयोजित इस मजलिस को सफल बनाने की अपील की है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post