- by Javed Khan
- 2026-08-11 13:51:15
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा अभियान 2026” के तहत सेण्ट ऐण्ड्रयूज डिग्री कॉलेज में देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव का उत्साह देखने को मिला। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (श्रीमती) रैना सैमुअल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न अनुशासित विंग्स ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम में NCC 15 (Girls) BN, NCC 45 BN, NSS तथा रोवर्स-रेंजर्स के कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पदयात्रा निकाली गई और मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में भी सहभागिता की गई।
पदयात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ HarGharTiranga.com पोर्टल से डिजिटल रूप से जुड़ने तथा “सेल्फी विद तिरंगा” अपलोड करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी कैप्टन प्रो. निधि लाल, लेफ्टिनेंट प्रो. अमित मसीह, डॉ. सुनीता पॉटर, डॉ. (श्रीमती) ई.सी. दास, प्रो. रोहित श्रीवास्तव, डॉ. जे.पी. यादव, प्रो. नवीन श्रीवास्तव एवं डॉ. (श्रीमती) पूजा आनंद सहित महाविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महाविद्यालय की इस पहल ने युवाओं में देशभक्ति, एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि देश की युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)