- by Javed Khan
- 2026-08-16 19:48:00
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर न्यू सेंट्रल एकेडमी में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के मैनेजर श्री अंकुश मिश्रा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्तों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखने तथा उनके आदर्शों एवं बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में विद्यालय की कोऑर्डिनेटर्स शिखा मिश्रा एवं अनुराधा सिंह सहित जूड जोसेफ, जितेंद्र सर, अनुपमा मैम तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देशसेवा की भावना के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने और देशहित में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: मनीष सुसारी, प्रयागराज
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)