स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र संसद, कन्या भारती एवं मातृ भारती का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


सरस्वती शिशु मंदिर महावीरपुरम, गोरखपुर में छात्र संसद, कन्या भारती एवं मातृ भारती का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर सांसद श्री रवि किशन शुक्ल जी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दंत चिकित्सक (सर्जन) डॉ. सृजन श्रीवास्तव जी ने की।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेविका एवं कवयित्री श्रीमती सुधा मोदी जी तथा सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), पक्कीबाग के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह जी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा त्रिपाठी जी के कुशल मार्गदर्शन में समारोह सम्पन्न हुआ।


शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सांसद श्री रवि किशन शुक्ल जी ने छात्र संसद के प्रधानमंत्री एवं उपप्रधानमंत्री को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। वहीं श्रीमती सुधा मोदी जी ने मातृ भारती की बहनों तथा कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सृजन श्रीवास्तव जी ने बाल भारती, कन्या भारती एवं शिशु भारती के भैया-बहनों को शपथ दिलाई।


इस अवसर पर सांसद श्री रवि किशन शुक्ल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार, परिश्रम एवं राष्ट्रभक्ति को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “सच्चा नेतृत्व सेवा, जिम्मेदारी और अच्छे आचरण से होता है।” साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्री रमेश सिंह जी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मातृ भारती की संरक्षिका श्रीमती मीनाक्षी जी, अध्यक्षा श्रीमती नूतन त्रिपाठी जी, पूर्व छात्र श्री सौरभ त्रिपाठी, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यगण, अभिभावकगण, पूर्व छात्र, आचार्य बंधु-भगिनी एवं विद्यालय के समस्त भैया-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post